ब्राम्हणों को भिकारी कहना पड़ा महंगा, हुए मंत्री पद से बर्खास्त

Loading…


राउत ने 17 दिसंबर को मल्कानगिरि में एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी की थी, जिसके बाद राज्यव्यापी प्रदर्शन हुए थे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कृषि मंत्री दामोदर राउत (76) को उनके मंत्रालय से शुक्रवार (22, दिसंबर) को बर्खास्त कर दिया। एक मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘राउत से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बाद में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।’ वहीं मुख्यमंत्री पटनायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘किसी भी जाति, नस्ल या धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले किसी व्यक्ति को मैं सख्ती से नामंजूर करता हूं। मैंने डॉ (दामोदर) राउत को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है।’ राउत बीजू जनता दल (बीजद) के उपाध्यक्ष भी हैं।

पटनायक ने आगे कहा, ‘उनकी बर्खास्तगी को स्वीकार करने के लिए माननीय राज्यपाल को शुक्रवार शाम में एक पत्र भी भेजा गया।’ हालांकि, राउत इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करने के लिए उपस्थित नहीं हो सके क्योंकि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र से दूर थे। खबरों के अनुसार उन्होंने 17 दिसंबर को मल्कानगिरि में एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी की थी, जिसके बाद राज्यव्यापी प्रदर्शन हुए थे।

loading…



CITY TIMES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *