Discount will be available on selected products

Cart

Your Cart is Empty

Back To Shop

55 सवालों का जवाब दें 3 साल की मोदी सरकार -सुहास भूसे

Loading…

मोदी सरकार से सभी युवा नाराज दिखाई दे रहे है. हर कोई सवाल उठा रहा है कितने युवाओ को रोजगार मिला, इसके साथ अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़कर सरकार एक अलग ही ट्रैक पर अपनी राजनीती की बुलेट ट्रेन चलाती नजर आ रही है ऐसा सुहास भूसे के इन महत्वपूर्ण सवालों से प्रतीत होता है. वो फेसबुक पर लिखते है.
तीन साल की मोदी सरकार से ये 55 सवाल पूछे जाएं:
1- कितने करोड़ युवाओं को रोजगार दिया?
2- गंगा मैया कितनी साफ हुई?
3- बुलेट ट्रेन के कितने कोच तैयार हुए?
4- मेक इन इंडिया का क्या परिणाम रहा?
5- कितने दागी नेता जेल गए?
6- धारा 370 पर क्या हुआ ?
7- कितने कश्मीरी पंडितों का घर मिला?
8- डीजल पेट्रोल कितना सस्ता हुआ?
9- मंहगाई कितनी कम हुई?
10- लाहौर और करांची पर कहाँ तक कब्जा किया?

11- सेना को कितनी छूट मिली?
12- चीन थर-थर कांपा क्या?
13- देश ईमानदार देशों की श्रेणी में आ गया?
14- स्टार्ट-अप इंडिया का क्या हाल है?
15- जवानों का खाना सुधरा क्या?
16- बिहार को 175 लाख करोड़ का पैकेज मिला?
17- अलगाववादी नेताओं की सुविधाएं बंद की क्या?
18-  वाड्रा जेल गए क्या ?
19- मोदी के विदेशी दौरों से क्या मिला?
20- राम मन्दिर बना क्या?

21- गुलाबी क्रांति गौ हत्या रुकी क्या?
22- डॉलर का मूल्य रूपये के मुकाबले कितना कम हुआ?
23- कितने स्मार्ट सिटी तैयार हो गये?
24- सांसद आदर्श ग्राम योजना में कितने गाँव खुशहाल हुए?
25- महिलाओं पर अत्याचार रुक गया क्या ?
26- बीफ एक्सपोर्ट में भारत को एक नम्बर किसने बनाया?
27- 100 दिन में विदेशों से काला धन आया क्या?
28- कितने लोगों को 15 लाख मिले ?
29- नोटबन्दी से आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर टूट गई क्या?
30- देश में घूसखोरी बंद हो गई क्या?

31- देश में कितनी खुशहाली आई ?
32- स्वच्छता अभियान कितना सफल रहा ?
33. टैक्स सुधार कितना हुआ?
34. इंस्पेक्टर राज कितना कम हुआ?
35. बैंक का अरबों डकारने वाले कितने पूंजीखोर जेल गए?
36. पार्टी के नाम पर काली कमाई वाले कितने नेता जेल गए?
37. कितने स्कूल, कॉलेज, अस्पताल खुले?
38. हिंदी का उपयोग कितना बढ़ा?
39. सिंचाई की सुविधा कितनी बढ़ी?
40. किसानों की आत्महत्या रुक गई क्या?

41. कितने नए वैज्ञानिक प्रयोग हुए?
42. सबको आवास मिल गया?
43. अदालतों में कितने जज बहाल हुए?
44. भारत कितने दिन में विश्वगुरू बनेगा?
45. कॉमन सिविल कोड लागू हो गया?
46. बलूचिस्तान को भारत में मिला लिया?
47. नेपाल से रिश्ते अच्छे हुए कि ख़राब?
48. देश की इकॉनोमी कैशलेस हो गई?
49. हिन्दू तिथि से नववर्ष को सरकारी मान्यता मिल गई?
50. रामसेतु को ऐतिहासिक स्थल बनाया कि नहीं?

51. संसद, विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिला?
52. लोकपाल नियुक्त हुआ या नहीं?
53. कितनी नदियों को जोड़ा गया?
54. अच्छे दिन आ गए क्या?
55. दाऊद पकड़ाया क्या?

loading…
CITY TIMES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cart

Your Cart is Empty

Back To Shop